The Wheelchair Pickle Ball Federation is proud to announce the upcoming 1st National Wheelchair Pickle Ball Championship in India, along with State-Level Wheelchair Pickle Ball Championships across the country.
This landmark initiative is dedicated to providing equal opportunities, recognition, and a professional sporting platform to wheelchair and Para athletes. The championships will bring together talented wheelchair pickleball players from different states of India and provide them with an opportunity to demonstrate their skills, determination, and sporting spirit.
The 1st National Wheelchair Pickle Ball Championship will provide a national platform for wheelchair athletes to compete at the highest level and represent their respective states.
The championship aims to:
State-Level Wheelchair Pickle Ball Championships will be organised through the respective State Associations/Units of the Federation.
The State Championships will serve as an important platform for talent identification and selection of players for national-level participation. All eligible and interested wheelchair players will be encouraged to participate through a fair, transparent, and properly publicised selection process.
The Wheelchair Pickle Ball Federation is committed to creating a sporting environment where ability is recognised before disability.
Through these championships, we aim to empower wheelchair athletes, encourage healthy competition, promote fitness and confidence, and provide opportunities to represent India at national and international platforms.
Together, we are building a stronger, more inclusive future for Wheelchair Pickle Ball in India.
व्हीलचेयर पिकलबॉल फेडरेशन को भारत में प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर पिकलबॉल चैंपियनशिप तथा देशभर में राज्य स्तरीय व्हीलचेयर पिकलबॉल चैंपियनशिप आयोजित करने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।
यह ऐतिहासिक पहल व्हीलचेयर एवं पैरा खिलाड़ियों को समान अवसर, पहचान और एक बेहतर खेल मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इन चैंपियनशिप में भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली व्हीलचेयर पिकलबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।
प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर पिकलबॉल चैंपियनशिप देशभर के व्हीलचेयर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।
इस चैंपियनशिप के प्रमुख उद्देश्य हैं:
फेडरेशन से संबद्ध संबंधित State Associations/Units के माध्यम से विभिन्न राज्यों में राज्य स्तरीय व्हीलचेयर पिकलबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जाएंगी।
राज्य स्तरीय चैंपियनशिप खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचान एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन का महत्वपूर्ण माध्यम होंगी। सभी योग्य एवं इच्छुक व्हीलचेयर खिलाड़ियों को उचित प्रचार-प्रसार के माध्यम से भाग लेने का अवसर दिया जाएगा तथा चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।
व्हीलचेयर पिकलबॉल फेडरेशन का उद्देश्य ऐसा खेल वातावरण तैयार करना है जहाँ खिलाड़ी की पहचान उसकी क्षमता और प्रतिभा से हो, न कि उसकी दिव्यांगता से।
इन चैंपियनशिप के माध्यम से हमारा लक्ष्य व्हीलचेयर खिलाड़ियों को सशक्त बनाना, खेल भावना एवं प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना, फिटनेस और आत्मविश्वास विकसित करना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अवसर प्रदान करना है।
आइए, मिलकर भारत में व्हीलचेयर पिकलबॉल के लिए एक मजबूत, समावेशी और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।


Copyright @ 2021 Prayas India all right reserved. Developed & Maintain By Web Info Lab